उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना: बेटियों का भविष्य सवारने के लिए सरकार देगी 15000 रुपए, जाने कैसे उठाए लाभ

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2022  (लाभ, लाभार्थी, आवेदन फॉर्म, रजिस्ट्रेशन, अप्लाई, पात्रता, सूची, स्टेटस, दस्तावेज, ऑनलाइन पोर्टल, आधारिक वेबसाइट, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर, आखरी तारीख )Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana (Benefits, beneficiaries, application form, registration, eligibility criteria, list, status, official website, portal, documents, helpline number, last date, how to apply)

यूपी गवर्नमेंट के द्वारा कन्याओं के कल्याण के लिए लांच की गई नवीनतम योजना का नाम उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना रखा गया है। इस योजना में खासतौर पर गरीबी रेखा से नीचे जिंदगी गुजारने वाली कन्याओं पर फोकस किया गया है और उन्हें विभिन्न चरणों में तकरीबन ₹15000 की आर्थिक सहायता देने का ऐलान भी किया गया है।

बेटी के पैदा होने से लेकर के ग्रेजुएशन लेवल तक की पढ़ाई करने तक उसे विभिन्न चरणों में तकरीबन ₹15000 की सहायता यूपी गवर्नमेंट देगी। इस प्रकार अगर आप भी कन्या के पिता है तो आपको “कन्या सुमंगला योजना क्या है” के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आइए इस आर्टिकल में कन्या सुमंगला योजना के बारे में पूरी जानकारी हासिल करते हैं।Kanya Sumangala Yojana Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2022 [Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana]

योजना का नाम:  

कन्या सुमंगला योजना

 

लाभार्थी:     

राज्य की बालिकाएं

 

विभाग:    महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश
 

आवेदन:   

 

ऑनलाइन
राज्य:    उत्तर प्रदेश
ऑफिसियल वेबसाइट : mksy.up.gov.in
 

हेल्पलाइन

 

N/A

 

उत्तर प्रदेश की गवर्नमेंट के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य की लड़कियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की गई है। गवर्नमेंट योजना के अंतर्गत लाभार्थी लड़कियों को ₹15000 की सहायता प्रदान करेगी और गवर्नमेंट ने तकरीबन ₹1200 करोड़ का बजट इस योजना के लिए तय किया है।

उत्तर प्रदेश राज्य में ऐसी कन्या जो गरीबी रेखा के नीचे आती है, वह सभी कन्या इस योजना में अप्लाई कर सकेंगी और योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकेंगी। बता दे कि कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत जब लड़की पैदा होती है तो दो हजार, जब उसका वैक्सीनेशन होता है तो ₹1000, जब वह कक्षा 5 में एडमिशन लेती है तो 2000, कक्षा 6 में एडमिशन लेती है तो 2000, कक्षा 9 में एडमिशन लेती है तो ₹3000 प्राप्त करती है।

कक्षा दसवीं पास करने के बाद जब लड़की डिप्लोमा करती है तो उसे ₹5000 और 12वीं पास करने के पश्चात जब वह ग्रेजुएशन की डिग्री की पढ़ाई चालू करती है तो उसे ₹5000 प्राप्त होते हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर के कन्या को जन्म से लेकर के ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने तक ₹15000 की सहायता गवर्नमेंट के द्वारा मिलती है।

 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य

यूपी गवर्नमेंट के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को इस उद्देश्य के साथ चालू किया गया है ताकि लोगों की लड़कियों के प्रति पॉजिटिव सोच पैदा हो और उसकी वजह से लोग भ्रूण हत्या करना बंद करें, साथ ही लड़कियों की कम उम्र में शादी करना भी बंद करें और लड़की और लड़के में कोई भी भेदभाव ना रखें। गवर्नमेंट उत्तर प्रदेश की लड़कियों को योजना के अंतर्गत ₹15000 की सहायता देगी।

इस प्रकार ₹15000 प्राप्त करने के पश्चात लड़कियां इन पैसों का इस्तेमाल अपनी एजुकेशन में कर सकेंगी, साथ ही अपने अन्य आवश्यक खर्चे भी पूरे कर सकेंगी। इस योजना का फॉर्म ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, जहां से फार्म को डाउनलोड करके कोई भी व्यक्ति अपनी कन्या को इस योजना में शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकता है। योजना में घर बैठे भी अप्लाई किया जा सकता है साथ ही ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लाभ/विशेषताएं

  • कन्या सुमंगला योजना को उत्तर प्रदेश राज्य के द्वारा चालू किया गया है।
  • कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश की लड़कियों के लिए चालू की गई है।
  • यूपी की ऐसी लड़कियां जो गरीबी रेखा के नीचे जिंदगी गुजार रही है, उनके लिए ही यह योजना है।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थी लड़कियों को ₹15000 गवर्नमेंट देगी।
  • ₹15000 प्राप्त करने की वजह से बालिकाएं अपनी पढ़ाई कर सकेंगी और अपने दूसरे आवश्यक खर्चे पूरा कर सकेंगी।
  • योजना के उद्देश्य में लड़के और लड़कियों के बीच भेदभाव को मिटाना है।
  • भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी कुप्रथा को भी बंद करना योजना में शामिल है।
  • योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड के साथ बैंक अकाउंट लिंक होना चाहिए।
  • योजना में ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
  • योजना के अंतर्गत बालिका के पैदा होने पर ₹2000 दिए जाएंगे।
  • किसी परिवार में अगर जुड़वा लड़कियां हैं तो उन्हें भी योजना का फायदा मिलेगा।
  • 1 साल के बाद वैक्सीनेशन करने के बाद लड़की को ₹1000 मिलेंगे।
  • यूपी राज्य में रहने वाले एक परिवार की दो बेटियों को योजना का फायदा मिलेगा।
  • किसी व्यक्ति ने अगर तीन बालिकाओं को गोद लिया है तो उसमें से दो बालिकाओं को योजना का फायदा मिलेगा।
  • अनाथ बच्ची भी योजना के लिए पात्र रहेंगी।
  • लाभार्थी के बैंक अकाउंट में योजना की राशि भेजी जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश के तकरीबन 16000 लड़कियों को योजना का फायदा प्राप्त होगा।

कन्या सुमंगला योजना दस्तावेज [Documents]

कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए कुछ दस्तावेजों आवश्यकता भी होती है। उन सभी दस्तावेजों की सूची लेख में नीचे दी जा रही है।

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • माता का आधार कार्ड
  • पिता का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट
  • अभिभावक मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि माता-पिता न हो)

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हेतु पात्रता [Eligibility]

  • बालिका और बालिका के माता-पिता उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए।
  • बालिका के परिवार की सालाना इनकम 300000 से कम होनी चाहिए।
  • अगर किसी लड़की को गोद लिया गया है तो उसके गोद लेने का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • एक परिवार की दो बच्चियों को ही योजना का फायदा मिल सकेगा।
  • अगर किसी गर्भवती महिला को दूसरी बार के प्रेगनेंसी के जुड़वा बच्चों में तीसरी संतान में कन्या पैदा हुई है तो ऐसी अवस्था में उस बालिका को योजना में शामिल किया जाएगा।
  • अगर पहली बार गर्भवती होने पर महिला की पहली संतान लड़की पैदा होती है और दूसरी बार गर्भवती होने पर महिला को जुड़वा लड़की पैदा होती है तो ऐसी अवस्था में तीनों लड़कियों को फायदा मिलेगा।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में Online आवेदन [Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana Online Registration]

1: योजना में अप्लाई करने के लिए नीचे आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक दिया गया है। नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।

विजिट वेबसाइट:mksy.up.gov.in

2: वेबसाइट के होम पेज पर जाने के पश्चात नागरिक सेवा पोर्टल वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

3: अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन हो करके आएगा, उस पेज के नीचे की साइड आपको कंटिन्यू वाली बटन दिखाई देगी, आपको कंटिन्यू बटन दबाना है।

4: अब आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होकर के आएगा, उसमें जो भी जानकारी मांगी गई है, सभी जानकारियों को भरे और सेंड एसएमएस ओटीपी वाली बटन को दबाएं।

5: अब जो ओटीपी प्राप्त हुआ है, उसे निर्धारित जगह में डाले और वेरीफाई और साइन इन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

6: अब आपको अपनी स्क्रीन पर निर्धारित जगह में यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड कोड डालकर के साइन इन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

7: अब आपकी स्क्रीन पर कन्या सुमंगला योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाता है। इस

फॉर्म के अंदर आपको बालिका की सभी जानकारियों को भरना है।

8: अब आपको बैंक पासबुक की पीडीएफ भी अपलोड कर देनी है।

9: अब आपको नीचे दिखाई दे रही गो वाली बटन दबानी है।

10: अब अगर उम्मीदवार को सिर्फ एक ही लड़की का आवेदन फार्म भरना है, तो उसे गर्ल चाइल्ड-1 पर क्लिक करना है और अगर उसे दो लड़की का आवेदन फॉर्म भरना है तो उसे गर्ल चाइल्ड-2 पर क्लिक करना है।

11: अब स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म आएगा जिसमें सभी जानकारियों को भरना है।

12: सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबा दें।

इस प्रकार से योजना में आप अप्लाई कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में ऑफलाइन आवेदन [Kanya Sumangala Yojana Offline Registration]

1: योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए व्यक्ति को योजना से संबंधित ऑफिस जाना है।

2: ऑफिस जाने के पश्चात कन्या सुमंगला योजना आवेदन फॉर्म हासिल करना है।

3: फॉर्म हासिल होने के बाद फार्म के अंदर मांगी गई सभी जानकारियों को बिल्कुल सही से भरना है।

4: सभी जानकारी भरने के पश्चात जरूरी दस्तावेज को अटैच कर देना है।

5: अब एक बार फिर से फॉर्म को चेक कर लेना है और सब कुछ सही पाए जाने पर फॉर्म को ऑफिस में ही जमा कर देना है।

इस प्रकार से आप योजना में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन [Kanya Sumangala Yojana Helpline Number]

हमने आपको इस आर्टिकल में यूपी कन्या सुमंगला योजना के बारे में सारी जानकारी देने का प्रयास किया परंतु अगर अभी भी आपको इस योजना के बारे में कुछ जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए एड्रेस पर संपर्क कर सकते हैं और योजना से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं।

महिला कल्याण निदेशालय,

उत्तर प्रदेश सरकार,

8 वीं मंजिल, जवाहर भवन, अशोक मार्ग, लखनऊ – 1 (उत्तर प्रदेश)

FAQ:

Q: कन्या सुमंगला योजना कौन से राज्य में चालू हुई है?

ANS: उत्तर प्रदेश

Q: कन्या सुमंगला योजना कब चालू की गई थी?

ANS: साल 2019

Q: कन्या सुमंगला योजना की मुख्य लाभार्थी कौन सी कन्याएं होगी?

ANS: गरीबी रेखा से नीचे जिंदगी जीने वाली कन्या

Q: कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत कन्याओं को कितनी सहायता मिलेगी?

ANS: 15000

Q: कन्या सुमंगला योजना का बजट कितना है?

ANS: 1200 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *